“डा. आंबेडकर वनवासी कलियाण ट्रस्ट ने मध्य भारत वनांचल समृद्धी योजना के माध्यम से जामलापाडा ग्रामसमूह में गत कुछ वर्षो से लगातार प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा आजिविका गतिविधियो के माध्यम से समुदाय की अगुवाई में कार्य किया है। इस कार्य को समझने तथा डांग में इस प्रकार के कार्यो को बढावा देने हेतू 19/2/2023 को गुजरात के मा. मुख्यमंत्रीजी श्री भुपेंद्रभाई पटेल ने डांग का दौरा किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री तुलसीभाई मावाणीजीने पुरे कार्य का ब्यौरा मा. मुख्यमंत्रीजी को दिया गया। योजक के अध्यक्ष डा. गजानन डांगेजी ने इस पुरे कार्य का आधार ‘ भारतीय विकास चिंतन’ को सबके सम्मुख रखा तथा डांग में नरेगा तथा वनधन केंद्रो को मजबूत करने की पेशकश की। डांग के 150 से अधिक गावो से २००० से अधिक खेडूत इस कार्यक्रम को उपस्थित थे ।”
गुजरात के मा. मुख्यमंत्रीजी ने किया डॉ आंबेडकर ट्रस्ट के जनजाति प्रकल्प का लोकार्पण
- Post author:Yojak
- Post published:May 12, 2023
- Post category:All
- Post comments:0 Comments