नीति आयोग ने गुजरात विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (गुजसीओएसटी) और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन- भारत के सहयोग से 19-20 मई 2026 को साइंस सिटी, अहमदाबाद, गुजरात में “ग्रासरूट्स इनोवेशन पाथवेज – स्थानीय लचीलेपन से राष्ट्रीय प्रगति तक पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में देश भर के जमीनी स्तर के इनोवेटर्स, शोधकर्ताओं, राज्य के प्रतिनिधियों, इनक्यूबेटरों और समुदाय-संचालित नवाचार से जुड़े लोगों को एक साथ लाया गया, ताकि भारत के जमीनी स्तर के नवाचार इकोसिस्टम को मजबूत करने और व्यापक सामाजिक प्रभाव के लिए स्थानीय नवाचारों को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने के रास्तों पर विचार-विमर्श किया जा सके।
इस कार्यशाला में विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमा बढ़ायी। उन्होंने समुदायों और क्षेत्रों से उभरने वाली जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें बढ़ावा देकर भारत के नवाचार इकोसिस्टम को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि जमीनी स्तर का नवाचार आत्मनिर्भरता, स्थानीय समस्या-समाधान और समावेशी विकास की भावना को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ की ओर भारत की यात्रा के लिए राष्ट्रीय विकास ढांचे के भीतर समुदाय के नेतृत्व वाले नवाचारों के मजबूत एकीकरण की आवश्यकता होगी।
गुजरात सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया ने सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यशाला में भाग लिया और उद्यमिता, नवाचार एवं विकेंद्रीकृत विकास पर गुजरात के लंबे समय से चले आ रहे जोर को रेखांकित किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने वाले इनोवेटर्स के लिए मजबूत संस्थागत सहायता तंत्र बनाने के महत्व पर जोर दिया और समावेशी नवाचार इकोसिस्टम के निर्माण के लिए सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस कार्यशाला में कई विषयगत और तकनीकी सत्रों के माध्यम से व्यापक विचार-विमर्श किया गया, जो जमीनी स्तर के नवाचार के लिए संस्थागत सहायकों, जमीनी स्तर के इनोवेटर्स से सीखने, समुदाय-संचालित नवाचार पहलों, क्षेत्रीय और राज्य नवाचार इकोसिस्टम, तथा देश में जमीनी स्तर के नवाचारों को गति देने के रास्तों पर केंद्रित थे। (साभार – प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो , भारत)
डॉ गजानन डांगे , अध्यक्ष , योजक इन्होने ‘Community Driven Innovative Initiatives’ इस सत्र मे ग्रासरुटस इनोवेशन इस विषय पर अपने विचार सांझा किये ।



